तू ही दाता,तू ही देवी, तू दयालु, तू दुलार माँ
तू ममता की है मूरत तू स्नेह तू ही प्यार माँ
अनकही सी पहेली तू त्याग और समर्पण की
तू ही कवच तू ही सुरक्षा तेरा आंचल है बहार माँ
तू ही दाता,तू ही देवी, तू दयालु, तू दुलार माँ
तू नियंता निर्देशक तू संचालक सूत्रधार माँ
तू मंच की प्रबंधक हम पात्रों की तू तार माँ
तूने अभिनय है सिखाया रंगमंच है सजाया
तू ही सूचक तू ही चालक तू मेरा है संसार माँ
तू ही दाता,तू ही देवी, तू दयालु, तू दुलार माँ
- Swapna sharma
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें